भूकंप से दहला फिलीपींस- 7.8 तीव्रता के जोरदार झटके, अब सुनामी आने का खतरा

मनीला। फिलीपींस में सोमवार की सुबह-सुबह भयावह भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.72 मापी गई है। मिंडानाओ द्वीप इसका मुख्य केंद्र बताया गया है। भूकंप के जाेर के झटके सुबह 7:40 बजे महसूस किए गए। United States Geological Survey ने इसकी जानकारी साझा की है।

भूकंप के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान सहित कई देशों में सुनामी अलर्ट जारी किया गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और समुद्र से दूर रहने की सलाह दी है।

एशिया के कई देशों में सुनामी की चेतावनी है। फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान सहित कई देशों के लिए अलर्ट जारी किया है। समुद्र तटीय इलाकों में रहने वालों को सावधान किया गया है। ऊंची लहरें उठने का खतरा बना हुआ है। इस अलर्ट के बाद समुद्र किनारे बसे शहरों के नागरिक अपनी सुरक्षा के लिए ऊंचे स्थानों की तलाश कर रहे हैं।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस (GFZ) ने शुरुआत में इस भूकंप की तीव्रता को 7.3 से बढ़ाकर 8.2 कर दिया था।।बाद में उसने इसे 7.8 मेग्नीट्यूड पर सेटल किया। हालांकि यह भूकंप इतना जोरदार था कि फिलीपींस, इंडोनेशिया और सभी धरती की हलचल पर नजर रखने वाली इंटरनेशनल एजेंसियों ने तुरंत ही सुनाई की चेतावनी जारी करते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है।

बचाव और निगरानी एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल आफ्टरशॉक्स और ऊंची लहरों की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.