शनि 25 जुलाई, 2026

UNESCO की विश्व धरोहर सूची में बेबीलोन ने बनायी अपनी जगह

0

UNESCO की विश्व धरोहर सूची में बेबीलोन ने बनायी अपनी जगह

बगदाद। UNESCO की विश्व धरोहर समिति ने इराक की तीन दशक की जद्दोजेहद के बाद विशाल क्षेत्र में फैले प्राचीन मेसोपोटामियाई शहर बेबीलोन को विश्व धरोहरों की सूची में शामिल करने के पक्ष में शुक्रवार को मतदान किया। इराक 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस विस्तृत परिसर को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल करने के लिए 1983 से ही कोशिश कर रहा है। इस प्राचीन शहर की अबतक महज 18 फीसद ही खुदाई हुई है।

इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिण में करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर फरात नदी के तट पर स्थित यह शहर 4000 साल से भी अधिक प्राचीन प्राचीन बेबीलोनियन साम्राज्य का केंद्र था। यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति में मतदान से पहले इराक के प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘बेबीलोन के बगैर प्राचीन धरोहर का क्या मतलब है? प्राचीनतम बेबीलोन के बगैर कैसे मानवता का इतिहास बताया जाएगा?

बेबीलोन और 34 अन्य स्थलों पर विचार करने के लिए अजरबैजान की राजधानी बाकू में इस समिति की बैठक हुई थी। वैसे समिति ने इराक की आपत्ति के बाद बेबीलोन को संकट में घिरा विश्व धरोहर घोषित नहीं किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों