शनि 25 जुलाई, 2026

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में लगाई दीदी आपके द्वार चौपाल, लोगों की समस्याओं का किया निदान

0

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में लगाई “दीदी आपके द्वार” चौपाल, लोगों की समस्याओं का किया निदान

अमेठी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी एक दिन के दौरे पर शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के सलोन विधानसभा क्षेत्र के कांटा गांव पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने दीदी आपके द्वार कार्यक्रम के अर्न्तगत चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। ईरानी ने विकास खंड छतोह कांटा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। लोगों की समस्याएं सुनकर जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पौधारोपण भी किया।

ईरानी इसके बाद जगदीशपुर विधानसभा के कठौरा गांव पहुंची। यहां राजकीय कन्या महाविद्यालय के लिए उन्होंने भूमि पूजन किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं यह बता दूं कि अमेठी ने 23 मई को अपना सांसद नहीं, दीदी को चुना है। मैं उसी रिश्ते के साथ आगे बढ़ रही हूं। सांसद का कर्तव्य होता है कि वह विधायक और प्रदेश सरकार के साथ मिलकर क्षेत्र में विकास योजनाओं को क्रियान्वित करे।

उन्होंने कहा कि अभी दो माह भी मुझे सांसद बने नहीं हुआ है और 50 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का काम किया गया। इससे पहले तिलोई में 34 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण किया था। आज फिर 18 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है। इसके साथ ही स्मृति ने कहा कि युवाओं के लिए हर ब्लाक में सांसद निधि से वॉलीबाल स्टेडियम व बैडमिंटन कोर्ट बनेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों