विधायक बनकर पहली बार विधानसभा पहुंचे 38 विधायक

विधायक बनकर पहली बार विधानसभा पहुंचे 38 विधायक

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे नव निर्वाचित विधायकों ने विधानसभा की आज पहली कार्यवाही शुरु होने से पहले शपथ लिया. कांग्रेस, बीजेपी और अन्य पार्टी के विधायकों समेत कुल 38 विधायक इस बार पहली दफा विधायक बने है. सबसे ज्यादा कांग्रेस के 34, भाजपा के 2 और बसपा-जोगी कांग्रेस से 1 और बसपा से 1 नए विधायक इस बार चुने गए हैं.

कांग्रेस विधायक -भरतपुर सोनहत- गुलाब कमरों, मनेंद्रगढ़- डॉ विनय जायसवाल, बैकुंठपुर- अंबिका सिंहदेव, जशपुर- विनय कुमार भगत, कुनकुरी- यू.डी. मींज, लैलूंगा- चक्रधर सिदार, रायगढ़- प्रकाश नायक, सांरगढ़- उत्तरी जांगड़े, कटघोरा- पुरुषोत्तम कंवर, पाली तानाखार- मोहित राम, तखतपुर- रश्मि आशीष सिंह, बिलासपुर- शैलेश पांडेय, चंद्रपुर- रामकुमनार यादव, सरायपाली- किस्मत लालनंद, खल्लारी- द्वारकाधीश, महासमुंद- विनोद चंद्राकर, बिलाईगढ़- चंद्रदेव प्रसाद राय, धरसींवा- अनीता योगेश शर्मा, कसडोल- शकुंतला साहू, रायपुर पश्चिम, विकास उपाध्याय, सिहावा- लक्ष्मी ध्रुव, संजारी बालोद- संगीता सिन्हा, गुंडरदेही- कुंवर सिंह निषाद, भिलाई नगर- देवेंद्र यादव, बेमेतरा- आशीष छाबड़ा, नवागढ़- गुरुदयाल बंजारे, पंडरिया- ममता चंद्राकर, खुज्जी- छन्नी चंदू साहू, मोहला मानपुर- इंद्रशाह मंडावी, अंतागढ़ अनूप नाग, कांकेर -शिशुपाल शोरी, नारायणपुर- चंदन कश्यप, जगदलपुर- रेखचंद जैन, बीजापुर- विक्रम मंडावी।

भाजपा-बेलतरा- रशनीश सिंह, धमतरी- रंजना डीपेंद्र साहू .बसपा-जोगी पामगढ़- इंदु बंजारे बसपा, बलौदाबाजार- प्रमोद कुमार शर्मा, जनता कांग्रेस.शामिल हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.