सोम 3 अगस्त, 2026

मुख्यमंत्री ने डॉ. ई.राघवेन्द्र राव की पुण्यतिथि पर किया नमन

0

मुख्यमंत्री ने डॉ. ई.राघवेन्द्र राव की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. ई.राघवेन्द्र राव की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। श्री बघेल ने डॉ.ई.राव के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंनेे देशभक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर देश और जनहित के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये। वे भारतीयों के अधिकारों के संरक्षण के लिए सदा संघर्षशील रहे। श्री बघेल ने कहा कि हमने बहुत संघर्षों के बाद आजादी पाई है। देशभक्तों के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें देशहित के कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों