सोम 3 अगस्त, 2026

संविदा अधिकारी ऑफर लेटर पर डिमांड टीप लिखकर दी वापस

0

संविदा अधिकारी ऑफर लेटर पर डिमांड टीप लिखकर दी वापस

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर विजेंद्र कटरे को संविदा नियुक्ति दी गई है. लेकिन कटरे ने सरकार के ऑफर लेटर में अपनी डिमांड को लिखकर वापस भेज दिया है. संविदा नियुक्ति में इस तरह की डिमांड किए जाने पर कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं.अपने आप में इस प्रकार की यह पहली घटना है।

लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद के लिए वांछित योग्यता नहीं होने के बाद भी विजेंद्र कटरे को संविदा में नियुक्ति दे रही है. इस पद के लिए वेतन 50 हजार रुपए प्रतिमाह तय की गई है. लेकिन कटरे ने ऑफर लेटर में वर्तमान में 1 लाख 35 हजार रुपए बताते हुए 50 हजार रुपए की वेतन को अस्वीकार्य बताया. साथ ही कुछ और बातों को उल्लेखित करते हुए आदेश में संशोधन करने की बात कही है. कटरे के इस जवाबी कार्यवाही की जमकर चर्चा हो रही है। अब देखना यह है कि सरकार का अगला कदम क्या होता है?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों