एनएमडीसी में प्रथम पाली का काम हुआ शुरू
एनएमडीसी में प्रथम पाली का काम हुआ शुरू
दंतेवाड़ा। लगभग सप्ताह भर तक उत्पादन प्रभावित रहने के बाद एनएमडीसी के किरंदुल प्लांट में कामकाज पुन: पटरी पर लौट गई है। प्रबंधन ने भी तत्परता दिखाते हुए प्रथम पाली के कर्मचारियों को त्वरित प्लांट पहुंचने के लिए संदेश ही नहीं भिजवाया बल्कि बस की व्यवस्था भी की। प्रबंधन की ओर से सभी आला अधिकारी भी प्लांट में उपस्थित हैं। हालांकि इस बीच बड़ा नुकसान हुआ है उत्पादन न होने से लेकिन आंदोलन स्थगित होने से प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। वहीं लिखित आश्वासन के बाद आदिवासी अपने गांव को लौट गए हैं।

