अडानी के खनन से हाथी कारीडोर हो रहा प्रभावित-महंत
अडानी के खनन से हाथी कारीडोर हो रहा प्रभावित-महंत
पेंड्रा। विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने उद्योगपति अडानी को बैलाडीला खदान की लीज पर दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। महंत ने कहा कि बीजेपी सरकार ने अडानी को हाथी कारीडोर में कोयला उत्खनन की लीज आबंटित की थी। जिससे हाथी कारीडोर और भी प्रभावित हो रहा है।
वहीं चरणदास महंत ने नरवा गरवा योजना में जमीनों का नहीं मिल पाने को सबसे बड़ी समस्या बताया है। अडानी के खिलाफ बस्तर में जोगी के आंदोलन में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए महंत ने कहा कि उनकी मर्जी है कहीं भी जाकर आंदोलन में शामिल हो सकते हैं।
