रवि 2 अगस्त, 2026

ट्रैक्टर और बाइक में भिंडत,बाइक सवार की मौत

0

ट्रैक्टर और बाइक में भिंडत,बाइक सवार की मौत

रायपुर। बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे अकोला-गुमा एनीकेट के पास एक ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों में से दो घायल हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम गुमा निवासी मोतीलाल साहू अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 डीजेड 0751 से अकोला की तरफ जा रहा था। विपरीत दिशा से ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 06 बी 9066 ईंट भरकर गुमा की तरफ आ रहा था तभी एनीकेट के पास ट्रैक्टर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। इससे ट्रैक्टर पलट गया, वहीं बाइक सवार मोतीलाल साहू की मौके पर ही मौत हो गई।ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों में दो गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कुम्हारी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों