रवि 2 अगस्त, 2026

बसपा-जोगी कांग्रेस का टूटा गठबंधन

0

बसपा-जोगी कांग्रेस का टूटा गठबंधन

रायपुर। लोकसभा चुनाव में उम्मीद के विपरीत नतीजों के बाद अब प्रदेश में बसपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठबंधन खत्म हो गया है। अब दोनों पार्टियां छत्तीसगढ़ में आगामी निकाय और पंचायत चुनाव लड़ेगीं। बसपा को उम्मीद थी इस गठबंधन से उन्हें कुछ फायदा होगा लेकिन नतीजा इसके विपरीत रहा जिसके बाद मायावती ने यह फैसला लिया है। वहीं करारी हार की गाज कई प्रभारियों पर गिरी है। खराब प्रदर्शन पर मायावती ने कई राज्यों के प्रभारियों को हटा दिया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी डॉ. अशोक सिद्धार्थ को हटाकर डॉ. राम कुमार कुरील को नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले कुरील झारखंड के प्रभारी थे। इतना नहीं सुप्रीमों मायावती ने उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा समेत मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष छ_ूराम व दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को हटा दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों