रवि 2 अगस्त, 2026

कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन दस जून तक

0

कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन दस जून तक

जांजगीर-चांपा। जिला प्रशासन द्वारा संचालित आंकाक्षा कार्यक्रम के तहत वर्ष 2018-19 में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धन छात्र-छात्राओं को कक्षा 11वीं मे प्रवेश हेतु 10 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग व मेडिकल महाविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं हेतु दो वर्षीय पाठ्यक्रम में कुल 50 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। मेडिकल की 10 एवं इंजीनियरिंग की 40 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर में स्वयं उपस्थित होकर कार्यालयीन समय में निर्धारित तिथि तक आवेदन जमा कर सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश हेंतु विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिले की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटजांजगीर-चांपाडॉटएनआईसीडॉटइन पर उपलब्ध है। इसके अलावा जिला पंचायत कार्यालय, जिला रोजगार कार्यालय, चांपा व जांजगीर के शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर भी जानकारी एवं आवेदन का प्रारूप प्रदर्शित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों