47 ग्राम पंचायतो में बन रहे है गौठान
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण आजीविका एवं अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने के लिए नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी आधारित योजनाओं का विधिवत क्रियान्वयन कोण्डागांव जिले में भी परिलक्षित हो रहा है। इस संबंध में कोण्डागांव जिले के कलेक्टर नीलकंठ टीकाम के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में योजना के महत्वपूर्ण घटक गरूवा (गौवंशीय एवं भैंसवंशीय) पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु डे-केयर सेंटर के रूप में जिले के 47 गांव में गौठान का निर्माण तीव्रगति से किया जा रहा है। जबकि विकासखण्ड कोण्डागांव के अंतर्गत ग्राम बड़ेकनेरा तथा विकासखण्ड केशकाल के ग्राम मुरनार में गौठान का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा चयनित ग्रामों में विकासखण्ड फरसगांव के बानगांव, आलोर, सोड़मा, बड़ेडोंगर, मोड़ेंगा, सिरसीकलार, लंजोड़ा, जुगानीकलार, देवगांव, गट्टीपलना, विकासखण्ड माकड़ी में ग्राम करण्डी, छोटेसलना, बड़ेघोड़सोड़ा, कोसाहरदुली, भिरण्डा, बालोण्ड, राकसबेड़ा, जरण्डी, ओटेण्डा, हीरापुर, विकासखण्ड बड़ेराजपुर में बैजनपुरी, लिहागांव, टेंवसा, विकासखण्ड केशकाल में मुरनार के अलावा करमरी, बहीगांव, कोदोभाट, कर्रारमेटा, चारभाटा, कोरकोटी, अड़ेंगा ग्राम शामिल है।
