संडे की मटरगश्ती में रही जुंबा की धूम

0

संडे की मटरगश्ती में रही जुंबा की धूम

रायपुर। कटोरा तालाब उद्यान में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के आयोजन मटरगश्ती में रायपुरियन्स ने जुम्बा के माध्यम से जमकर पसीना बहाया। इस दौरान कैलबर्न फिटनेस के इन्स्ट्रक्टर प्रीति अग्रवाल, अमित दुबे, एलाइस बारला, अनूप यदू और आयशा ने रायपुरियन्स का मार्गदर्शन किया।

इस संडे भी मटरगश्ती का खास आकर्षण जुम्बा लोगों की खास पसंद पसंद बना रहा और सुबह 6 बजे से लोग गार्डन पहुंचने लगे थे। युवा रायपुरियन्स , सीनियर सिटीजन्स को भी स्टेप समझाते उनका साथ देते दिखे। इसी तरह पहली बार उद्यान आने वाले भी उत्सुकता से जुम्बा करने वालों का उत्साहवर्धन करते रहे। एक तरफ जुम्बा डांस में ऊर्जा व फिटनेस की आज़माइश हुई, वहीं दूसरी तरफ बच्चों ने साँप-सीढ़ी और स्केटिंग से सन डे को फन-डे बनाया और अपनी छुट्टी का मजा लेते दिखे।। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रायपुरियन्स प्राचीन जीवन पद्धति योग का अभ्यास किया। कटोरा तालाब उद्यान में बने ओपन जिम में भी सभी उम्र के लोगों ने स्वयं को फिट रखने के लिये वर्जिश की।

स्वास्थ्य व फिटनेस के प्रति जागरूकता हेतु हर रविवार को रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा कटोरा तालाब उद्यान में सुबह 6:30 बजे मटरगश्ती का आयोजन किया जाता है। रायपुरियन्स हर रविवार इस आयोजन का हिस्सा बनकर अपने फिटनेस की आज़माइश कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.