शनि 1 अगस्त, 2026

216 पहुंचविहीन केन्द्रों में आगामी 4 महीनों के लिए होगा भंडारण

0

216 पहुंचविहीन केन्द्रों में आगामी 4 महीनों के लिए होगा भंडारण

रायपुर। राज्य के 19 जिलों के 216 पहुंचविहीन केन्द्रों के लिए खाद्यान्न का आबंटन जारी कर दिया गया है, जिसका भंडारण भी शुरू कर दिया गया है। यह आबंटन आने वाले चार महीने के लिए जारी किया गया है। अब तक करीब 13 हजार एक सौ दस क्विंटल चावल, 232 क्विंटल शक्कर और 6.5 क्विंटल गेहूं का भंडारण किया जा चुका है।

खाद्य विभाग से दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में बस्तर में 06, बीजापुर में 08, दंतेवाड़ा में 04, कांकेर में 42, कोंडागांव में 12, नारायणपुर में 26, सुकमा में 26, मुंगेली में 09, रायगढ़ में 03, कवर्धा में 02, राजनांदगांव में 12, बलौदाबाजार में 08, धमतरी में 03, गरियाबंद में 16, बलरामपुर में 08, जशपुर में 01, कोरिया में 08, सरगुजा में 06, सुरजपुर में 16 पहुंचविहीन केन्द्र है, जिनके लिए 10,5032 क्विंटल चावल, 3,259.77 क्विंटल शक्कर, 254.60 क्विंटल गेहूं का आबंटन जारी किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों