शनि 1 अगस्त, 2026

एलआईसी कॉलोनी, मोवा में की गई नाले की सफाई

0

एलआईसी कॉलोनी, मोवा में की गई नाले की सफाई

रायपुर। बारिश में जलभराव की स्थिति को रोकने के लिये नगर पालिक निगम,रायपुर द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान संचालित कर छोटे बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है। नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री शिव अनंत तायल के निर्देशानुसार इस हेतु ज़ोनवार ज़ोन कमिश्नर व ज़ोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। जोन कमिश्नर श्री संतोष पांडेय के अनुसार ज़ोन 2 के अंतर्गत आने वाले मोवा के एलआईसी कॉलोनी में नाले की सफाई कराई गयी। अशोका रतन के पीछे से निकले इस वृहद नाले में से फँसे हुए कचरे को पोकलेन मशीन द्वारा निकाला गया। इसके अलावा जेसीबी मशीन व मैनुअल तरीके से नाले में उग आई झाडि़यों को उखाड़कर निर्बाध जल निकासी सुनिश्चित की गई।

उन्होंने बताया कि जोन, सेंट्रल व वार्ड के गैंग को इस कार्य में लगाया गया है। गत माह से चल रहे नालों की सफाई के इस व्यापक अभियान में शहर के सभी ज़ोनों के अनेक छोटे-बड़े नालों की सफाई की जा रही है। बारिश से पूर्व लक्षित नालों की सफाई के कार्य को पूरा कर लिया जायेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों