वाह नेताजी तुम तो लाजवाब हो..

0

वाह नेताजी तुम तो लाजवाब हो..

भानुप्रतापपुर। ग्रामीणों ने बतायी पेयजल की समस्या,बोरवेल मशीन लेकर पहुंच गए और अंतागढ़ के ग्राम हिमोडा के लोगों की बड़ी परेशानी का हल निकल गया। ग्रामीणों ने कहा वाह नेताजी तुम तो लाजवाब हो। हिमोडा गांव के लोग अन्तागढ़ से कांग्रेस विधायक अनूप नाग के निवास स्थान पर एक हफ्ते पहले पानी की समस्या को लेकर पहुंचे थे.सभी ग्रामीणों ने पानी की समस्या से विधायक को अवगत कराया था. जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक अनूप नाग ने कांकेर कलेक्टर के.एल चौहान से पानी की समस्य़ा हल करने की बात कही थी. जिसके बाद आज अनूप नाग बोरिंग मशीन के साथ गांव हिमोडा पहुंचे, जहां पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ पूजा अर्चना कर नलकूप खनन का कार्य प्रारंभ किया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.