शुक्र 31 जुलाई, 2026

अपचारी बालक समेत वाहन चोर गिरफ्तार

0

अपचारी बालक समेत वाहन चोर गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले अपचारी बालक सहित दो आरोपियों को मौदहापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 नग दोपहिया वाहन जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम पंकज यादव निवासी हनुमान नगर टिकरापारा है। बताया जाता है कि आरोपी रोज अलग-अलग दोपहिया वाहन से घूम रहा था। जिससे पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ किया तो उसने बताया कि अपने एक नाबालिग साथी के साथ वह दोपहिया वाहन चोरी करने का काम करता है।

जिससे पुलिस ने आरोपी के नाबालिग साथी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर 4 नग दोपहिया वाहन जब्त किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी के वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी पंकज यादव पूर्व में भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस जब्त वाहनों के मालिक की पतासाजी कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों