शुक्र 31 जुलाई, 2026

कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

0

कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थित आगर संगोष्ठी कक्ष में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी का बेहतर क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये। उन्होने कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों से कहा कि गांवों में कृषि चैपाल लगाकर किसानों को खाद बीज उठाव हेतु प्रेरित करेंगे। उन्होने सहायक पंजीयक एवं सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी से कहा कि डबल सिंगल लाक में खाद बीज का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो सके।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि चारा विकास के लिए चारागाह विकसित करें। गौठान एवं चारागाह में पशुओं की उपचार हेतु पशु चिकित्सक उपस्थित रहेंगे, ताकि जानवर बीमार पड़ने पर उपचार किया जा सकें। सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि पथरिया विकासखण्ड के ग्राम खुटेरा में किसान द्वारा बाड़ी विकसित किया गया है। बाड़ी में साग-सब्जी उत्पादन शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि समय-समय पर किसानों का मार्गदर्शन करेंगे।

बैठक में उपसंचालक कृषि श्री डीके ब्यौहार, सहायक संचालक कृषि श्री दोहरे, पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. मरकाम, सहायक पंजीयक सहकारी सेवायें श्री सीएस जायसवाल, सहायक संचालक उद्यान श्री सीडी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों