दस अधिकारियों-कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस

0

दस अधिकारियों-कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस

बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महादेव कावरे ने संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया और उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी में उदासीनता एवं लापरवाही के कारण उन्हें जिलाधीश द्वारा शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर द्वारा उपस्थिति पंजी अवलोकन के दौरान 10 अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया। इनमें- श्रम विभाग के श्री आर.एस.मण्डावी, श्रम उप निरीक्षक, शेषेन्द्र प्रताप सिंह कल्याण अधिकारी, खाद्य विभाग के श्री राजेश शर्मा सहायक प्रोग्रामर, उप पंजीयक सहकारी संस्था के श्री एच.एन.योगी, एस.सी.आई. श्री ही.के. जे.होडोस, सी.आई श्री योगेन्द्र साहू, सी.आई श्री आर.आर.टांडिया सहायक ग्रेड- 03, सांख्यिकी विभाग के श्री राजभूषण गौतम सहायक ग्रेड-03, कृषि विभाग के श्री जय सिंह खाण्डेकर आर.ए.ई.ओ. एवं आदिवासी विकास विभाग के श्री कमलेश साहू, विषय विशेषज्ञ का उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं होना पाया गया। संबंधितों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.