शुक्र 31 जुलाई, 2026

कलेक्टर के प्रयासों से जिला चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ी

0

कलेक्टर के प्रयासों से जिला चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ी

मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज शासकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उनके प्रयासों से जिला चिकित्सालय में सुविधायें बढ़ी है। अब 12 प्रकार के बीमारियों की ईलाज होने लगी है। मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन भी किया जा रहा है। उन्होने ऑपरेशन थियेटर कक्ष, प्रसव कक्ष, आपातकालीन, माइनर ओटी कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र, मनोचिकित्सा कक्ष, सीबीनॉट लैब, बलगम जांच सेंटर, ब्लड बैंक कक्ष, नर्स कक्ष, महिला, पुरूष वार्ड, सखी वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि उपलब्ध संसाधनों से मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करायें। सीबीनॉट लैब के तकनीकी सहायक को माह में 200-250 तक जांच करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने मरीजों से कहा कि उपचार के लिए स्मार्ट कार्ड लेकर अवश्य आयें। उन्होने गांव से ईलाज के लिये आई श्रीमती मालती से ईलाज के बारे में पूछताछ की। मरीज ने बताया कि व्यवस्था एवं ईलाज से संतुष्ट है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों