शुक्र 31 जुलाई, 2026

कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र में उत्साह से कु. जानसी का मनाया जन्मदिन

0

कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र में उत्साह से कु. जानसी का मनाया जन्मदिन

मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने गुरूवार को जिला चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचार के लिये भर्ती ग्राम धनगांव गोसाई की दो वर्षीय कु. जानसी का जन्मदिन है। पोषण पुनर्वास केंद्र में जन्मदिन मनाने के लिए तैयारी कर लिया गया था। कलेक्टर ने उत्साह के साथ कु. जानसी का जन्मदिन मनाया। केक काटने के बाद उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीडी तिर्की, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी आगरे, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके भुआर्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. रश्मि भुरे, आरएमओ डॉ. जी.बी. सिंह, डॉ. आनंद मांझी, डॉ. कमलेश खैरवार सहित अन्य चिकित्सक एवं नर्स मौजूद थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों