ट्रेन में पत्नी पर एसिड फेंका,पति गिरफ्तार

0

ट्रेन में पत्नी पर एसिड फेंका,पति गिरफ्तार

अंबिकापुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर अम्बिका एक्सप्रेस में पत्नी पर एसिड से हमला करने के मामले में आरोपी पति को आज रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक रेलवे सुनील कुमार जैन ने बताया कि 6 मई को अम्बिकापुर से जबलपुर आने के लिए एक महिला अपनी मां के साथ अंबिकापुर एक्सप्रेस में बैठी थी। इसी दौरान एक नाकाबपोश व्यक्ति उन पर एसिड फेंक कर मौके से फरार हो गया। इस मामले में सूचना मिलने पर शासकीय रेलवे पुलिस ने पहले दोनों पीडि़तों के उपचार की व्यवस्था की। इस प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी के लिये दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया और जांच के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई। पुलिस ने स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीव्ही फुटेज की जांच की। इसके बाद संदेह के आधार पर पीडि़त महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.