शुक्र 31 जुलाई, 2026

बीएसपी शिरोमणि पुरस्कार से पांच कर्मचारी सम्मानित

0

बीएसपी शिरोमणि पुरस्कार से पांच कर्मचारी सम्मानित

भिलाईनगर। बीएसपी के शिरोमणि पुरस्कार योजना के तहत शक्ति, विद्युत, उपयोगिताएँ, सर्विसेस एवं इन्स्ट्रूमेन्टेशन एवं आटोमेशन जोन से माह अप्रैल में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शित करने वाले पाँच कर्मचारियों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कर्मियों में दिलबाग सिंग अटेंडेंट आरएमडी विभाग, विनय कुमार वर्मा सीनियर तकनीशियन, आर रेजी कुमार चार्जमैन-सह-सीनियर तकनीशियन, हंसराज वैद्य चार्जमैन-सह-मास्टर तकनीशियन एवं रोहित कुमार पात्रो पीईएम विभाग शामिल हैं। महाप्रबंधक एके मंडल, पीके सरकार एवं संबंधित विभागाध्यक्षों ने पुरस्कार विजेताओं के योगदान एवं कार्य की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों