शुक्र 31 जुलाई, 2026

23 मई को तय कर देगी की दुर्योधन कौन है और अर्जुन कौन? : अमित शाह

0

23 मई को तय कर देगी की दुर्योधन कौन है और अर्जुन कौन? : अमित शाह

नई दिल्ली। BJP अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बेलदा में प्रियंका गांधी द्वारा प्रधानमंत्री को दुर्योधन कहे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि अभी-अभी प्रियंका गांधी ने मोदी जी को दुर्योधन कहा। प्रियंका जी देश की जनता 23 मई को तय कर देगी की दुर्योधन कौन है और अर्जुन कौन? इसी के साथ शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेता मोदी जी को अपशब्द कहते हैं, गाली देते हैं। पुराने प्रधानमंत्री का अपमान होता है तो कांग्रेसी बिलखने लगते हैं। अभी के प्रधानमंत्री का अपमान होता है तो आप कुछ नहीं कहते हो।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए दुर्योधन कह दिया। इसी के साथ प्रियंका ने कहा कि चुनाव के प्रचार में भाजपा के नेता कभी ये नहीं कहते कि उन्होंने जो वादे किए थे वो पूरे किए या नहीं। इसी बीच प्रियंका ने भाजपा पर शहीदों के नाम पर वोट मांगने का भी आरोप लगाया और कहा कि कभी शहीदों के नाम पे वोट मांगते है तो कभी मेरे परिवार के शहीद सदस्यों का अपमान करते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों