शुक्र 31 जुलाई, 2026

अमेठी में तो गांधी परिवार की आत्मा बसती है..

0

अमेठी में तो गांधी परिवार की आत्मा बसती है..

रायपुर। साहब यहां राजीव गांधी ही नहीं राहुल और प्रियंका भी चाय पी चुके हैं,बताते हुए अमेठी में एक छोटी सी टपरी पर चाय बेंचने वाले का गला रूंध जाता है। क्या कहें चुनाव में तो लोग आते-जाते रहते हैं लेकिन गांधी परिवार का अमेठी घर है। अमेठी में तो गांधी परिवार की आत्मा बसती है। टीवी और फिल्म में नौटंकी करने वाले हमारे राहुल भैया से क्या मुकाबला करेंगे। चाय वाले की बात सुनकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर महापौर प्रमोद दुबे व अन्य काफी भावुक हो गए। उन्होने सामान्य पटिया पर बैठकर चाय पीते हुए जब चाय वाले को यह बताया कि उनके राहुल भैया के लिए प्रचार करने वे छत्तीसगढ़ से आए हैं तो चाय वाले के चेहरे पर खुशी आ गई। चाय पीकर सारे नेता अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों