लोकल ट्रेन को रोकने पर बवाल

0

लोकल ट्रेन को रोकने पर बवाल

डोंगरगढ़। देर रात लोकल ट्रेन के यात्रियों ने बांकल रेलवे स्टेशन का घेराव कर दिया और स्टेशन मास्टर के केबिन में जाकर जमकर हंगामा किया। उनके साथ गाली गलोच भी की। यहां तक कई यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के केबिन में तोड़पोड़ की कोशिश की।

दरअसल बांकल स्टेशन में लोकल ट्रेन को आधे घंटे से अधिक समय तक रोकने से यात्री नाराज थे। रायपुर-गोंदिया लोकल ट्रेन को बांकल रेलवे स्टेशन में रोक दिया गया था। स्टेशन मास्टर का कहना था की दुरंतो एक्सप्रेस को पहले निकाल रहे है, इसलिए लोकल को खड़ा किया गया है, जिससे लोकल ट्रेन के यात्री नाराज हो गए और लोकल ट्रेन को पहले छोड़ने की मांग करने लगे।

स्टेशन मास्टर ने लोकल को पहले छोड़ने में असमर्थता जताई, यात्रियों का कहना है की हर रोज एक्सप्रेस ट्रेन या गुड्स ट्रेन के लिए लोकल ट्रेन को बाकल या मुसरा स्टेशन में रोक दिया जाता है जहां पीने का पानी या अन्य कोई सुविधा नहीं रहती।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों