शुक्र 31 जुलाई, 2026

छत्तीसगढ़ बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

0

छत्तीसगढ़ बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

दंतेवाड़। छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के मिरतुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुलगट्टा गांव के जंगल में पुलिस दल ने एक नक्सली को मार गिराया है। अधिकारियों ने बताया कि आज दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के पुलिस दल को संयुक्त अभियान में रवाना किया गया था। दल जब बीजापुर के फुलगट्टा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस दल ने भी जवाबी करवाई की तब कुछ देर बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मुठभे़ के बाद पुलिस दल ने जब मौके की तलाशी ली तो वहां से एक नक्सली का शव बरामद किया गया। नक्सली की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सदस्य शंकर उर्फ ​​कमलू के रूप हुई है । इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल से नौ एमएम का पिस्तौल भी बरामद किया है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों