फऱार पुनीत गुप्ता कि संपत्ति कुर्क करने की मांग

फऱार पुनीत गुप्ता कि संपत्ति कुर्क करने की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्हीसल ब्लोवर्स संगठन ने आज रायपुर रेंज के आईजी से मिल कर एक आवेदन सुपुर्द किया है जिसमें मांग की गयी है कि जिस प्रकार पुलिस अन्य फऱार आरोपियों/अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने कि कार्यवाही करती है ठीक उसी प्रकार की कार्यवाही पुलिस फऱार डा.पुनीत गुप्ता पर भी करे।

इनका कहना था कि पुनीत गुप्ता एक रसूखदार व्यक्ति का दामाद है इसलिए न सिर्फ उसे गिरफ़्तारी में छूट दी जा रही है बल्कि पुलिस उसकी संपत्ति भी कुर्क नहीं कर रही है। गुप्ता की संपत्ति कुर्क किये जाने हेतु आवेदन देने वालों में प्रमुख रूप से कुणाल शुक्ला, अनिल अग्रवाल, नागेंद्र दुबे, ममता शर्मा, राकेश चौबे, व्यासमुनि द्विवेदी, पंकज दास, अभिषेक प्रताप सिंह इत्यादि शामिल थे।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.