शनि 25 जुलाई, 2026

भाजपा प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू, कलेक्टर और एसपी ने डाला वोट

0

भाजपा प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू, कलेक्टर और एसपी ने डाला वोट

महासमुंद। महासमुंद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू ने पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट कर दिया है. जिले के कलेक्टर सुनील जैन, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज रघुवंशी ने भी मतदान किया.

चुन्नीलाल साहू ने अपने गृह ग्राम मोंगरापाली में अपने माता-पिता व पत्नी के साथ मतदान किया है. वहीं मतदान के महापर्व में भाग लेने जिले के कलेक्टर सुनील जैन,पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज रघुवंशी ने भी मचेवा पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया है. तीनों ने एक साथ सेल्फी भी ली.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों