शनि 25 जुलाई, 2026

करणी सेना प्रमुख और भाई गिरफ्तार

0

करणी सेना प्रमुख और भाई गिरफ्तार

रायपुर। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर और उनके भाई रोहित तोमर को कोतवाली पुलिस ने सराफा कारोबारी की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। दरसल दोनों भाइयों द्वारा कारोबारी जयकुमार बदलानी को तीन साल पहले 5 लाख का कर्ज दिया गया था और प्रतिदिन 5 हजार के हिसाब से ब्याज लेने लगे और उसके बाद कारोबारी से ब्याज सहित 2 करोड़ 5 लाख की मांग कर रहे थे और प्रार्थी जय कुमार के आपत्तिजनक फोटो वीडियो भी उनके पास है। लगातार की धमकियों से परेशान प्रार्थी जयकुमार बदलानी ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मारपीट ,वसूली और धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.मामले की जानकारी मिलने के बाद एक और शिकायतकर्ता थाने पंहुचा है, पुलिस ने उसकी भी शिकायत दर्ज कर ली है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों