शुक्र 31 जुलाई, 2026

चोर को चोर नहीं तो क्या सूबेदार कहें- कांग्रेस

0

चोर को चोर नहीं तो क्या सूबेदार कहें- कांग्रेस

रायपुर। भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार कर कहा कि चोर को चोर, तड़ीपार को तड़ीपार, मुखबिर को मुखबिर कहो तो भाजपा क्यों तिलमिलाती है? प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रायपुर उत्तर के विधानसभा चुनाव की हार के बाद मानसिक अवसाद से गुजर रहे भाजपा के प्रवक्ता सुंदरानी में सच को सुनने का साहस नहीं बचा है। जिस दल का प्रमुख तड़ीपार हो लड़कियों का जासूसी कराने का आरोप लगा हो उस दल की सदस्यों की मानसिक हालात और भाषा भी तड़ीपार की तरह ही रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि चौकीदार की चोरी जगजाहिर हो गई है। विदेशों में भी चर्चा का विषय है, ऐसे में चोर को चोर नही तो क्या सूबेदार कहे? अब भाजपा नेताओं ने सत्कर्म तो नही किये है, कुकर्म ही किये ऐसे में जनता तो उन्हें दुत्कारेगी ही। चोर को चोर कहो तो भाजपा को पीड़ा इसलिये होती है, क्योंकि चौकीदार चोर के काली कमाई से ही तो भाजपा लोकसभा चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की रमन सरकार के घोटालो की जांच करो तो भाजपा को बदलापुर लगता है। नान घोटला की डायरी में मैडम सीएम कौन पूछो तो, रमन मेडिकल के पते पर विदेश में बैंक खाता खुलवाने वाले अभिषाक सिंह के बारे में या रमन सिंह के दमाद पुनीत गुप्ता के फर्जीवाड़ा की जांच कराओ तो भाजपा को पीड़ा होती है। असल में भाजपा का जन्म ही अपराधियो को पाक साफ बनाने हुआ है। भाजपा तो अपराधियो की पनाहगार है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों