शुक्र 31 जुलाई, 2026

कलेक्टर ने दान में दी पुस्तकें

0

कलेक्टर ने दान में दी पुस्तकें

जशपुरनगर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जशपुर नगर स्थित जिला ग्रंथालय में पाठकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद लाईब्रेरी को पुस्तकों के संदर्भ में समृद्ध बनाने की एक अभिनव पहल की शुरूआत स्वंय पुस्तक दान कर की है। कलेक्टर ने जिला ग्रंथालय को समृद्ध बनाने के लिए जनसामान्य से भी घरों एवं आलमारियों में पड़ी पुस्तकों को जिला ग्रंथालय को दान स्वरूप प्रदान करने की अपील की है ताकि इन पुस्तकों का लाभ वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ी उठा सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों