नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
जांजगीर-चांपा। जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में जिला मुख्यालय में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरूआत वसुंधरा उद्यान से की गई। कलेक्ट्रेट कालोनी, दिप्ती विहार, आर्या कालोनी, पुरानी सिंचाई कालोनी होते हुए बीटीआई चैक तक रैली का आयोजन किया गया।
रैली में शामिल अधिकारियों -कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता की नारे लगाये व पोस्टर पाम्प्लेट के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने रैली में शामिल लोगों को मतदान करने व अन्य मतदाताओ को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। रैली में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पटनायक, इंजीनियर सुरेन्द्र श्रीवास, श्री धरमलाल सिदार, रामचन्द उपाध्याय, रमेश मिश्रा सहित स्व सहायता समूह की महिलाएं शामिल थे।