शुक्र 31 जुलाई, 2026

स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन की मौत

0

स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन की मौत

कटघोरा। कटघोरा ब्लॉक के कोनकोना गांव के पास आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना बांगों थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक तीन लोग एक ही बाइक में सवार होकर निकले थे. तभी एक तेज रफ़्तार स्कार्पियों ने पीछे से बाइक सीजी-12, एटी 1916 को टक्कर मार दी, जिससे बाइक में सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसे पोंडी-उपरोड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है. हादसा दोपहर करीब 2.30 बजे की है. बताया जा रह है कि सभी मृतक कोनकोना के ही रहने वाले हैं. हालांकि पुलिस उनकी शिनाख्त में जुटी हुई है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों