शुक्र 31 जुलाई, 2026

रमन आज व कल बस्तर दौरे पर

0

रमन आज व कल बस्तर दौरे पर

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 7 और 8 अप्रैल को बस्तर के विभिन्न स्थानों पर प्रवास करेंगे। 7 अप्रैल को 11 बजे स्वामीविवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विशेष विमान द्वारा डॉ. सिंह जगदलपुर प्रस्थान करेंगे। 11.40 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट से निकलकर जिला भाजपा कार्यालय 11.50 बजे पहुंचेंगे। 12.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय जगलपुर से सड़क मार्ग द्वारा किलेपाल वि.ख. बस्तानार जिला बस्तर के लिए प्रस्थान करेंगे। किलेपाल वि.खं. बस्तानार जिला बस्तर 1 बजे पहुंचकर आम सभा को संबोधित करेंगे। 1.45 बजे किलेपाल से सड़क मार्ग द्वारा किंजोली वि.स. बस्तर जिला बस्तर के लिए प्रस्थान करेंगे। 3 बजे किंजोरी वि.स. बस्तर जिला बस्तर पहुंचकर आम सभा को संबोधित करेंगे। 4 बजे किंजोली वि.स. बस्तर से होटल देवांश जिला जगदलपुर प्रस्थान करेंगे। 7 बजे सामजिक संगठनों की बैठक पश्चात रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

8 अप्रैल को होटल देवांश जगदलपुर मेें ही प्रात: 11 बजे प्रेसवार्ता लेंगे। 12 बजे जगदलपुर से सड़क मार्ग द्वारा फरसगांव, वि.स. केशकाल जिला कोण्डागांव के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां 1.40 बजे फरसगांव वि.स. केशकाल, जिला कोण्डागांव के आमसभा को संबोधित करेंगे। 3 बजे फरसगांव से प्रस्थान कर 4 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से विशेष विमान से 4.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों