पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट,एक की मौत
दुर्ग। अंजोरा पुलिस चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम महमरा स्थित रजा पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से 4 महिला झुलस गई थीं। चारों महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था,जहां उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामले में फैक्ट्री संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
गत गुरुवार को रजा पटाखा फैक्ट्री में महिलाएं बारूद को कुटने का काम कर रही थी तभी अचानक चिंगारी निकला और विस्फोट हुआ। इससे वहां पर काम कर रही चार महिलाएं इस विस्फोट के चपेट में आ गई। चारों महिलाओं को गंभीर अवस्था में सेक्टर 9 अस्पताल भिलाई में भर्ती कराया गया,जहां उपचार के दौरान राही निषाद नामक महिला की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला गणेश्वरी निषाद, सुरजी निषाद व मती निषाद का उपचार जारी है। बताया जाता है कि विस्फोट से चारों महिलाएं करीब 60 से 70 प्रतिशत झुलस गई थी। वहीं पुलिस ने मामले में रजा पटाखा फैक्ट्री के संचालक मोहम्मद रजा निवासी कसारीडीह के खिलाफ विस्फोटक विस्फोटक सामाग्री बनाने में लापरवाही बरतने के जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।