न्यूज़ डेस्क(Bns)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन बुधवार, 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करने वाला है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि सभी प्रणालियों की नियमित जांच हो रही है और सुचारू संचालन जारी है। इसरो ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5:20 बजे शुरू होगा।
चंद्रयान-2 ऑर्बिटर के साथ आधिकारिक तौर पर संपर्क स्थापित होने के बाद चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई। अंतरिक्ष एजेंसी ने 19 अगस्त, 2023 को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें भी साझा कीं।
Chandrayaan-3 Mission:
The mission is on schedule.
Systems are undergoing regular checks.
Smooth sailing is continuing.The Mission Operations Complex (MOX) is buzzed with energy & excitement!
The live telecast of the landing operations at MOX/ISTRAC begins at 17:20 Hrs. IST… pic.twitter.com/Ucfg9HAvrY
— ISRO (@isro) August 22, 2023
घर बैठे लाइव ट्रैकर में देखें कहां है चंद्रयान
चंद्रयान-3 की लैंडिग का लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 की शाम 5 बजकर 27 मिनट से शुरू हो जाएगा।
- इसरो की वेबसाइट isro.gov.in,
- यूट्यूब पर :youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss
- फेसबुक : https://facebook.com/ISRO पर भी आप इसे देख सकते हैं।
लैंडर ने भेजा नया वीडियो
मिशन के दौरान ISRO ने चंद्रयान-3 से ली गईं चांद की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इसरो ने कहा कि सिस्टम की जांच भी नियमित की जा रही है। इसके साथ ही मिशन की निगरानी कर रहा परिसर भी जोश और ऊर्जा से भरा है।
…. and
The moon as captured by the
Lander Imager Camera 4
on August 20, 2023.#Chandrayaan_3 #Ch3 pic.twitter.com/yPejjLdOSS— ISRO (@isro) August 22, 2023
चंद्रमा से धरती इतना खूबसूरत दिखता है !! 🚩🇮🇳🩷🩷#Chandrayaan_3 pic.twitter.com/RbuYpuZz8C
— भारत न्यूज़ सर्विस #मीडिया और समाचार कंपनी (@LinkBharatnews) August 22, 2023
इसरो की वेबसाइट :-
यूट्यूब पर
youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss,
फेसबुक पर भी आप इसे देख सकते हैं।
