गुरु 30 जुलाई, 2026

14 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

14 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। आजाद चौक थाना क्षेत्र में 12 जुआरियों को व तेलीबांधा से 2 जुआरियों को पुलिस ने अलग -अलग जगहों पर जुआ खेलते पाये जाने पर छापामारकर ताश की 52 पत्ती व नगदी 5 हजार 7 सौ 80 रुपये के साथ 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

आजाद चौक थाना क्षेत्र पुलिस ने जुआ खेलते बसदेवापारा में विजय सिंह ठाकुर आयु 54 वर्ष निवासी खपरा भट्टी व अन्य दो जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 1 हजार 4 सौ 50 रुपये जप्त किया है। इसी तरह निवासी सारथीपारा आजाद चौक रमेश यादव आयु 60 वर्ष व अन्य दो जुआरियों को जुआ खेलते पाये जाने पर ताश की 52 पत्ती व नगदी 1हजार6सौ 30 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है।

वहीं निवासी सारथी पारा आजाद चौक रायपुर नितेश राठौर 36 वर्ष व अन्य तीन जुआरियों को जुआ खेलते समय ताश की 52 पत्ती व नगदी 1 हजार 8 सौ 20 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। खपरा भट्टी आजाद चौक निवासी नासीर खान आयु 47 वर्ष व अन्य एक जुआरी को वंदना आटो के पास जुआ खेलते पाये जाने पर पुलिस ने ताश की 52 पत्ती व नगदी 3सौ 70 रुपये जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एवं पण्डरी थाना क्षेत्र में खम्हारडीह पण्डरी में जुआ खेलते पाये जाने पर नगदी 5 सौ 10 रुपये व ताश 52 पत्ती के साथ सुमेर सिंह आयु 25 वर्ष व अन्य के जुआरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट की धारा 13 जुआ एकट का मामला दर्ज कर कार्रवाई किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों