गुरु 30 जुलाई, 2026

सट्टा-पट्टी लिखते तीन गिरफ्तार

0

सट्टा-पट्टी लिखते तीन गिरफ्तार

रायपुर। सट्टा-पट्टी लिखते पाये जाने पर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सट्टा पट्टी व नगदी 16 हजार 4 सौ रुपये जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार खमतराई थाना क्षेत्र अंतगर्त लोधीपारा निवासी राजु बैद्य आयु 35 वर्ष पिता स्व.सूर्यकांत बैद्य को शिवानंद नगर झंडा चौक के पास सट्टा-पट्टी व नगदी 15 हजार रुपये के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी तरह गुढिय़ारी थाना क्षेत्र में महोवाबाजार राजीव नगर आमानाका निवासी मोनू मिश्रा 19 वर्ष पिता राजु मिश्रा को झाबक पेट्रोल पंप के पास सट्टा -पट्टी व नगदी 5 सौ रुपये पाये जाने पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिविल लाईन थाना क्षेत्र में निवासी पण्डरी रायपुर बीरजू बर्मन आयु 34 वर्ष पिता समाधान बर्मन को पुलिस ने काली मंदिर पण्डरी के पास सट्टा पट्टी व नगदी 9 सौ रुपये पाये जाने पर गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 4 -क जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों