शुक्र 31 जुलाई, 2026

Monsoon Session 2023: मणिपुर हिंसा पर संसद में भारी हंगामा, आप MP संजय सिंह पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड

0
mp-sanjay-singh-suspends

न्यूज़ डेस्क(दिल्ली)। संसद का मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में विपक्षी दलों का मणिपुर हिंसा को लेकर सदन में हंगामा जारी है। इस बीच आप सांसद संजय सिंह पर राज्यसभा स्पीकर ने बड़ा एक्शन लिया है। उनको पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है।

इस बीच मणिपुर मुद्दे पर सदन में विपक्ष के विरोध के दौरान राज्यसभा सभापति ने AAP सांसद संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया। यानी कि अब आप सांसद राज्यसभा सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

हुआ यूं कि राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान आप सांसद संजय सिंह चेयरमैन की कु्र्सी के सामने आकार जोर-जोर से चिल्लाने लगे, सांसद को सभापति लगातार अपनी जगह पर जाने के लिए कह रहे थे, लेकिन जब संजय सिंह अपनी सीट पर नहीं गए। फिर सदन में नेता पीयूष गोयल सभापति से संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।

जिसके बाद संजय सिंह के खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव को सभापति ने मंजूरी दे दी और संजय सिंह को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों