रवि 2 अगस्त, 2026

एक साल में ही असंतोष फिर दिल्ली कूच कर रहे किसान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या है मांग

0
kisan-andolan-2022

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर देश के कई हिस्सों से किसानों का जमावड़ा हो रहा है। रामलीला मैदान में किसान गर्जना विरोध मार्च का आयोजन किया गया है। विरोध मार्च को लेकर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संगठन भारतीय किसान संघ की ओर से रैली का आयोजन किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित किसान गर्जन रैली को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की गई। रैली में भारी भीड़ के कारण आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका है। वाहनों की आवाजाही को आसान बनाने और यात्रियों को सुगम मार्ग प्रदान करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार सुबह 9 बजे से कुछ प्रतिबंध, नियम और डायवर्जन लागू किए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, भारतीय किसान संघ की ओर से नई दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक रैली का आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार, 700-800 बसों और 3500-4000 निजी वाहनों के माध्यम से लगभग 30-35,000 लोगों के भाग लेने की संभावना है।

संगठन ने मांग की है कि बढ़ती महंगाई के कारण किसान कर्जदार हो रहा है, इसलिए किसानों के हित में मांगे मानी जाएं। भारतीय किसान संघ की मांग है कि किसानों को लागत आधारित लाभकारी मूल्य की गारंटी सहित खेती में उपयोग होने वाले सामानओं पर लगने वाली जीएसटी हटाने के साथ-साथ किसान सम्मान निधि में मिलने वाली रकम को बढ़ाया जाए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों