पुनीत गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मारा छापा
रायपुर। डॉ पुनीत गुप्ता की मुश्किलें बढ़ गयी है। पुलिस ने पुनीत गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए तलाशी शुरू कर दी है। आज दोपहर बाद पुनीत गुप्ता के नर्सिंग होम में पुलिस ने छापा मारा है, हालांकि डा पुनीत वहां नहीं मिले। पुलिस फिलहाल मौके पर तलाशी अभियान चला रही है। सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने राजेंद्र नगर इलाके में जीबीजी किडनी सेंटर में छापा मारा है। डा पुनीत गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद हैं।
पुलिस के मुताबिक उन्हें इस बात की खबर मिली थी कि पुनीत गुप्ता जीबीजी किडनी सेंडर में प्रैक्टिश के लिए आया करते थे, उसी शक के आधार पर तलाशी की गयी, लेकिन वो नहीं मिले। गोलबाजार पुलिस राजेंद्र नगर स्थित गुप्ता के आवास में पहुंची।