गुरु 30 जुलाई, 2026

नाबालिग से पड़ोसी ने किया अनाचार

0

नाबालिग से पड़ोसी ने किया अनाचार

जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र के गांव नेगीगुड़ा में 8 दिन पहले 7 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था.आरोपी रजत बोस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.पुलिस ने दुष्कर्मी को ओडि़शा के जयपुर से उसके भाई के घर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी रजत बोस के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है.

मामले के बारे में जानकारी देते हुए बस्तर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 18 मार्च को आरोपी ने घर के सामने रहने वाली नाबालिग लड़की को अपने घर ले जाकर अनाचार किया साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी. इसके बाद नाबालिक लड़की ने जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को बताई तो उहोंने परपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जहां पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई. 8 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने रजत बोस को ओडि़शा के जयपुर से गिरफ्तार किया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों