गुरु 30 जुलाई, 2026

बेला भाटिया के पति ज्यां द्रेज समेत तीन गिरफ्तार

0

बेला भाटिया के पति ज्यां द्रेज समेत तीन गिरफ्तार

रायपुर। झारखंड में भोजन का अधिकार अभियान ने सरकार की आधार कार्ड की अनिवार्यता पर कई गंभीर सवाल खड़ करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता और अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज को झारखंड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर है.

जानकारी के मुताबिक ज्यां द्रेज के साथ उसके दो साथी विवेक और एक अन्य को झारखंड के भीषुपूरा (गढ़वा) पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. कुछ महीनों पहले ज्यां द्रेज ने झारखंड राज्य में जिन लोगों का आधार से पेंशन, राशन कार्ड, जॉब कार्ड लिंक नहीं हुआ है वैसे लाभार्थियों को लाभ से वंचित किए जाने का खुलासा किया था. झारखंड में जॉब कार्ड, राशन कार्ड या पेंशनर को फर्जी बताया गया है और इस मद में बची हुई राशि को सरकार आधार इनेबल सेविंग कहकर खुद की वाहवाही लूट रही है. झारखंड में आधार कार्ड से लिंक नहीं होने के कारण हजारो जॉब कार्ड भी कैंसिल कर दिए गए हैं.

सीएम भूपेश ने की निंदा-सामाजिक कार्यकर्ता बेला भाटिया के पति ज्यां द्रेज को झारखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने की छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने निंदा की है. भूपेश बघेल ने कहा, प्रसिद्ध खाद्य सुरक्षा कार्यकर्ता, जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने वाले ज्यां द्रेज की झारखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तारी निंदनीय है। आखिर भाजपा की सरकारों को गरीब एवं आदिवासियों के हित के लिए काम करने वालों से इतनी नफरत क्यों है?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों