ओपन परीक्षा में खुलेआम नकल
ओपन परीक्षा में खुलेआम नकल
तख़तपुर। तखतपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित जनक लाल मोती लाल पांडेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में ओपन स्कूल परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र में कक्षा 10 वीं के सामाजिक विज्ञान के पेपर के दौरान चिट पहुंचाने वालों के हुजूम नजर आया. केंद्र में 488 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. खुलेआम चल रही इस नकल को लेकर शिक्षा विभाग के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन ने मौन धारण किया हुआ है.