पति से हुआ विवाद तो पत्नी ने लगाई फांसी

0

पति से हुआ विवाद तो पत्नी ने लगाई फांसी

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान इलाके में एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. जिस तरह से महिला से शरीर पर निशान मौजूद हैं उससे लग रहा है की मामला आत्महत्या का न होकर हत्या का है.

इस घटना से महिला के परिवार में कोहराम मच गया. मृतका का नाम आभा मौर्यगले है, जिसके गले में चोट के गहरे निशान मौजूद हैं. जानकारी के अनुसार आभा मौर्यगले का रात में किसी वजह को लेकर पति से कहा-सुनीं हुई थी, दोनों के बीच जोर-शोर के साथ काफी वाद-विवाद हुआ.जिसकी वजह से महिला परेशान थी. महिला के दो बच्चे भी हैं.तोरवा थाना टीआई शापिन यादव ने बताया कि परिजनों के द्वारा शिकायत की गयी है फिलहाल मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जाँच के बाद ही करवाई की जाएगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों