नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में मूर्ति विसर्जन के बाद लोगों पर देसी बम फेंके गए। इस कृत्य में शामिल अराजकतत्वों ने बम फेंकने के बाद कुछ वाहनों पर तोड़फोड़ की। घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, मध्य प्रदेश भोपाल में भी मूर्ति विसर्जन के दौरान अफरातफरी हुई। एक कार चालक ने जुलूस में शामिल लोगों पर कार चढ़ाने की कोशिश की और कार भीड़ में घुसा दी।
पहली घटना पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के अन्नपूर्णा इलाके की है। यहां दुर्गा मूर्ति विसर्जन के बाद लोगों वापस लौट रहे थे, तभी भीड़ पर देसी बम फेंके गए। अराजकतत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ भी की। और फरार हो गए। एसीपी (पूर्व) ध्रुज्योति मुखर्जी ने कहा, “घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हम हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।”
https://twitter.com/ravipratapdubey/status/1449552533714735105?s=20
दूसरी घटना मध्य प्रदेश के भोपाल की है। भोपाल के बजरिया थाना इलाके में मूर्ति विसर्जन चल रहा था। इसी दौरान एक शख्स ने भीड़ में कार घुसा दी। कार की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश जारी है और आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।
भोपाल में छत्तीसगढ़ जैसी घटना?
पुराने भोपाल में दुर्गा विसर्जन के जुलूस में कार ने दो लोगों को टक्कर मारी।
फिर कार चालक ने तेज रफ्तार में रिवर्स ली और लोगों को कुचलते हुए भागा।
3 घायल, एक की हालत गंभीर, ड्राइवर फरार। #Bhopal pic.twitter.com/8FZojaQcvs
— Upmita Vajpai (@upmita) October 16, 2021
कुछ दिन पहले ही इस तरह की एक और घटना सामने आई थी। छत्तीसगढ़ के जशपुर इलाके में जुलूस के दौरान एक कार ने लोगों को कुचल दिया था। इस घटना में जानमाल का नुकसान भी हुआ था। इस घटना का भयावह वीडियो सामने आया था।