गुरु 30 जुलाई, 2026

अधिकारी वनांचल क्षेत्र का भ्रमण कर जानकारी दें- डॉ. भुरे

0

अधिकारी वनांचल क्षेत्र का भ्रमण कर जानकारी दें- डॉ. भुरे

मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज सोमवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों से कहा कि वनांचल एटीआर क्षेत्र का भ्रमण कर 30 मार्च तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। रेडी टू ईट की गुणवत्ता की जांच करने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त एसडीएम को निर्देश दिये गये। अवैध प्लाटिंग के रोकथाम हेतु राजस्व अनुविभागीय अधिकारी और जिला पंजीयक को निर्देश दिये गये।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने जिला शिक्षा अधिकारी और राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों से स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत अशासकीय विद्यालयों में लक्ष्य के अनुरूप प्रवेश कराया जाना सुनिश्चित करें। शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यो की बैठक बुलाकर फेलोशिप के संबंध में चर्चा करें। उन्होने ग्राम रेहूंटा में हाई वोल्टेज की तार हटाने के संबंध में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिये। आश्रम छात्रावासों में साफ-सफाई भोजन एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने सहायक आयुक्त और एसडीएम को निर्देश दिये गये। उन्होने श्रमपदाधिकारी और चिप्स के नोडल अधिकारी से कहा कि श्रमयोगी मानधन योजना के तहत असंगठित श्रमिकों का पंजीयन कर लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। मुख्य सड़क डिवाइडर में लगे पौधे में सिंचाई के लिए सहायक संचालक उद्यान और मुंगेली नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिये। उद्यान अधिकारी ने बताया कि ग्राम लोहंदा में अक्षय बाड़ी निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तिर्की, एसडीएम मुंगेली श्री अमित गुप्ता, एसडीएम पथरिया डॉ. आराध्या कमार, एसडीएम लोरमी श्री सीएस ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री आरके तम्बोली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों