गुरु 30 जुलाई, 2026

आपका चौकीदार दृढ़ होकर राष्ट्र की सेवा कर रहा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। मोदी की समर्थकों से अपील संकल्प कर लड़ें भ्रष्टाचार से

0

आपका चौकीदार दृढ़ होकर राष्ट्र की सेवा कर रहा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। मोदी की समर्थकों से अपील संकल्प कर लड़ें भ्रष्टाचार से

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने समर्थकों से अपील की कि वे ‘मैं भी चौकीदार’ का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में अकेले नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है ‘मैं भी चौकीदार’।’’

उन्होंने अपना संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए तीन मिनट से अधिक समय का वीडियो भी पोस्ट किया है। मोदी अकसर स्वयं को ऐसा ‘‘चौकीदार’’ बताते आए हैं जो भ्रष्टाचार को अनुमति नहीं देगा और न ही स्वयं भ्रष्टाचार करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल लड़ाकू विमान समझौते में कथित अनियमितताओं को लेकर मोदी पर बार-बार निशाना साधकर कहते रहे हैं, ‘‘चौकीदार चोर है।’’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों