शुक्र 24 जुलाई, 2026

खूबचंद की टिप्पणी पर भडक़े कार्यकर्ता

0

खूबचंद की टिप्पणी पर भडक़े कार्यकर्ता

राजनांदगांव। पूर्व निगम अध्यक्ष खूबचंद पारख की उस टिप्पणी पर काफी विरोध हो रहा है, जिसमें उन्होंने कांकेर में यह कह दिया कि पार्टी सिर्फ 25 फीसदी चुनाव फंड उपलब्ध कराएगी। चुनाव लडऩे के लिए बाकी राशि की व्यवस्था कार्यकर्ताओं को करनी होगी।

कार्यकर्ता सम्मेलन में पारख की इस टिप्पणी पर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है और कुछ ने इसकी शिकायत सीधे प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी से भी की है। कार्यकर्ताओं ने यह सवाल उठाया है कि आखिर खूबचंद पारख को फंड की व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारी किसने दी है? उन्होंने कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। वे पार्टी के कोषाध्यक्ष नहीं है। फिर भी उनका फंड के लिए कार्यकर्ताओं का कहना सही नहीं है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों